एशियन गेम्स-2026 के पदक विजेता खिलाड़ी विवेक सागर और जय मीणा से मंत्री विश्वास सारंग ने की भेंट

  • whatsapp
  • Telegram
एशियन गेम्स-2026 के पदक विजेता खिलाड़ी विवेक सागर और जय मीणा से मंत्री विश्वास सारंग ने की भेंट
X





उन्होंने खिलाड़ियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि अपनी प्रतिभा, लगन और अथक परिश्रम से इन खिलाड़ियों ने देश और मध्यप्रदेश का गौरव बढ़ाया है।

मंत्री श्री सारंग ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ियों की यह उपलब्धि प्रदेश के लिए गौरव का विषय है। खिलाड़ियों की सफलता न केवल उनकी मेहनत और जज्बे का परिणाम है। यह उनके परिवार और प्रशिक्षक के समर्पण का भी नतीजा है। यह सफलता प्रदेश के अन्य युवा खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणादायी है।

उन्होंने खिलाड़ियों को भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि मध्यप्रदेश के खिलाड़ी आने वाले समय में भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगे। मंत्री श्री सारंग ने सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि देश और मध्यप्रदेश को इनकी उपलब्धियों पर गर्व है।

Next Story
Share it