ओलंपिक 2028 : क्रिकेट क्वालीफायर का कार्यक्रम घोषित

  • whatsapp
  • Telegram
ओलंपिक 2028 : क्रिकेट क्वालीफायर का कार्यक्रम घोषित
X




लॉस एंजिलिस ओलंपिक 2028 के लिए क्रिकेट के क्वालीफायर मुकाबले फरवरी-मार्च 2028 में बांग्लादेश और अमेरिका में आयोजित होंगे। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद यानी आईसीसी ने इसकी घोषणा की है।

पुरुष क्वालीफायर बांग्लादेश में 5 से 13 फरवरी, जबकि महिला क्वालीफायर अमेरिका में 26 फरवरी से 5 मार्च तक खेला जाएगा। दोनों प्रतियोगिताओं में आठ-आठ टीमें हिस्सा लेंगी और विजेता टीम ओलंपिक के लिए अंतिम क्वालीफिकेशन स्थान हासिल करेगी।

ओलंपिक में पुरुष और महिला वर्ग की छह-छह टीमें हिस्सा लेंगी। भारतीय महिला टीम पहले ही क्वालीफाई कर चुकी है, जबकि पुरुष टीम के रैंकिंग के आधार पर सीधे जगह बनाने की उम्मीद है।

बता दें कि क्रिकेट 128 साल बाद ओलंपिक में वापसी करेगा।

Next Story
Share it