पैरा एशियन गेम्स: पहले ही दिन पदकों की झड़ी, 4 स्वर्ण के साथ भारत ने जीते 11 पदक
पैरा एशियन गेम्स में भारत ने पहले ही दिन पदकों की झड़ी लगा दी। 4 स्वर्ण, 5 रजत और 2 कांस्य सहित कुल 11 पदक जीतकर भारतीय खिलाड़ियों ने दुनिया को अपनी...
पैरा एशियन गेम्स में भारत ने पहले ही दिन पदकों की झड़ी लगा दी। 4 स्वर्ण, 5 रजत और 2 कांस्य सहित कुल 11 पदक जीतकर भारतीय खिलाड़ियों ने दुनिया को अपनी...
पैरा एशियन गेम्स में भारत ने पहले ही दिन पदकों की झड़ी लगा दी। 4 स्वर्ण, 5 रजत और 2 कांस्य सहित कुल 11 पदक जीतकर भारतीय खिलाड़ियों ने दुनिया को अपनी ताकत का एहसास कराया।
निशानेबाजी में मोना अग्रवाल ने स्वर्ण पर निशाना लगाया तो वहीं निषाद कुमार की ऐतिहासिक छलांग और भाला फेंक में भारतीय खिलाड़ियों के डबल पोडियम तक हर जीत ने भारत के अभियान को शानदार शुरुआत दी।
एशियन पैरा गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों का आगाज धमाकेदार रहा है। दिन की शुरुआत निशानेबाजी में स्वर्ण पदक के साथ हुई। पेरिस पैरालंपिक 2024 की कांस्य पदक विजेता मोना अग्रवाल ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल SH1 स्पर्धा में शानदार वापसी करते हुए स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने दो बार की पैरालंपिक चैंपियन और मौजूदा एशियाई चैंपियन अवनी लेखरा को महज 0.4 अंक से पीछे छोड़ा। अवनी ने 249.6 अंकों के साथ रजत पदक जीता। मोना के इस पदक से भारत ने लॉस एंजिलिस पैरालंपिक 2028 के लिए दूसरा कोटा स्थान भी हासिल किया।
वहीं, शाम का सत्र पैरा एथलेटिक्स के नाम रहा। दो बार के पैरालंपिक रजत पदक विजेता निषाद कुमार ने पुरुषों की T47 लॉन्ग जंप में 7.11 मीटर की छलांग लगाकर स्वर्ण पदक जीता। यह पहला मौका था जब वो लॉन्ग जंप में हिस्सा ले रहे थे।
महिलाओं की 1500 मीटर T12/T13 स्पर्धा में सौम्या ने 5 मिनट 12.39 सेकंड का समय निकालकर स्वर्ण पदक जीता। भारत की ही राधा वेंकटेश ने 5 मिनट 30.90 सेकंड के समय के साथ रजत पदक अपने नाम किया। इस स्पर्धा में भारत को दोहरी सफलता मिली।





