महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी: भारत की लगातार चौथी जीत, चीन को 6-2 से हराया

  • whatsapp
  • Telegram
महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी: भारत की लगातार चौथी जीत, चीन को 6-2 से हराया
X





भारतीय महिला हॉकी टीम ने महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में लगातार चौथी जीत दर्ज की। भारतीय महिला हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए ओलंपिक रजत पदक विजेता चीन को 6-2 से हराया।



चीन के खिलाफ महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की यह सबसे बड़ी जीत है। मौजूदा चैंपियन भारत की ओर से दीपिका ने शानदार हैट्रिक लगाई। दीपिका ने मैच के पहले, छठे और 14वें मिनट में गोल कर अपनी हैट्रिक पूरी की। भारत पहले ही सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुका है। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम एफआईएच रैंकिंग में पांचवें स्थान पर पहुंच गई जो अक्टूबर 2003 में रैंकिंग शुरू होने के बाद उसका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। भारत ने हाल ही में जापान में हुए एशियाई खेलों के फाइनल में भी चीन को 1-0 से हराकर खिताब जीता था।

Next Story
Share it