यशस्वी जायसवाल पहले 8 टेस्ट में सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय बने, गावस्कर को पछाड़ा

  • whatsapp
  • Telegram
यशस्वी जायसवाल पहले 8 टेस्ट में सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय बने, गावस्कर को पछाड़ा

भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल रांची में इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट में भारत की दूसरी पारी के दौरान 37 रन बनाकर आउट हो गए। वह अपना अर्धशतक पूरा कर पाए, लेकिन उन्होंने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वह करियर के पहले 8 टेस्ट में सर्वाधिक रन (971) बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।इस मामले में पूर्व भारतीय बल्लेबाज सुनील गावस्कर (936) को पीछे छोड़ दिया है।

यशस्वी पहले 8 टेस्ट में सर्वाधिक रन बनाने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज भी बने हैं। इस मामले में शीर्ष पर डॉन ब्रैडमैन हैं, जिन्होंने 1210 रन बनाए थे।इसी तरह यशस्वी ने एक घरेलू सीरीज में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में विराट कोहली की बराबरी कर ली है।उन्होंने अब तक 655 रन बना लिए हैं और एक टेस्ट अभी बाकी है। विराट ने साल 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ 8 पारियों में 655 रन बनाए थे।

एक घरेलू सीरीज में भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड गावस्कर के नाम है। उन्होंने साल 1970-71 में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ 4 टेस्ट की 8 पारियों में 774 रन बनाने का कारनामा किया था।

यशस्वी ने जुलाई 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने टेस्ट करियर का आगाज किया था।वह अब तक 8 टेस्ट की 15 पारियों में 69.35 की औसत से 971 रन बना चुके हैं।इस दौरान उन्होंने 3 शतक के अलावा 3 अर्धशतक भी जड़े हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 214* रन का रहा है, जो इसी सीरीज के तीसरे टेस्ट में आया था।इसी तरह वह 17 टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 33.46 की औसत से 502 रन बना चुके हैं।

Next Story
Share it