पाकिस्तान के अड़ियल रुख पर ICC ने किया आगाह
पाकिस्तान की नापाक हरकतें अब खेलों को भी प्रभावित करने लगी हैं। पाकिस्तान सरकार ने फरवरी में शुरू हो रहे ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए 15 फरवरी को...

पाकिस्तान की नापाक हरकतें अब खेलों को भी प्रभावित करने लगी हैं। पाकिस्तान सरकार ने फरवरी में शुरू हो रहे ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए 15 फरवरी को...
पाकिस्तान की नापाक हरकतें अब खेलों को भी प्रभावित करने लगी हैं। पाकिस्तान सरकार ने फरवरी में शुरू हो रहे ICC T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए 15 फरवरी को श्रीलंका में होने वाले भारत के साथ मुकाबले का बहिष्कार करने का ऐलान किया है। इधर, आईसीसी ने एक बार फिर बिगड़ैल पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को इस फैसले से उसके यहां होने वाले दुष्परिणाम के लिए आगाह किया है।
ICC ने कहा है कि उन्हें PCB से आधिकारिक सूचना का इंतजार है। पाकिस्तान सरकार के T20 वर्ल्ड कप में भाग लेने, लेकिन भारत के साथ मुकाबले के बहिष्कार के फैसले पर आईसीसी ने कहा है कि वह पीसीबी से आधिकारिक संवाद की प्रतीक्षा कर रहा है, लेकिन चयनात्मक भागीदारी का यह रुख किसी भी वैश्विक खेल प्रतियोगिता की मूल भावना के विपरीत है। आईसीसी के अनुसार, विश्व स्तरीय टूर्नामेंट में सभी योग्य टीमें तय कार्यक्रम के अनुसार समान शर्तों पर भाग लेती हैं।
आईसीसी ने उम्मीद जताई है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड अपने देश में क्रिकेट के भविष्य पर पड़ने वाले दीर्घकालिक और गंभीर प्रभावों पर विचार करेगा। इसका असर उस वैश्विक क्रिकेट तंत्र पर भी पड़ेगा, जिसका पीसीबी स्वयं एक सदस्य और लाभार्थी है। साथ ही परिषद ने पीसीबी से सभी हितधारकों के हितों की रक्षा करते हुए आपसी सहमति से समाधान निकालने की अपेक्षा जताई है।





