गोल्फ में दिखा अदिति अशोक का दवदवा, गोल्ड की है उम्मीद

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
गोल्फ में दिखा अदिति अशोक का दवदवा, गोल्ड की है उम्मीद

इस समय सभी देश अपने खिलाड़ियों से आश लगाए टोक्यो ओलिंपिक पर नज़र बनाए हुए हैं। सभी देश अपने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने में हर पूरा जोर लगाए हुए है। वहीं आज भारतीय गोल्फर अदिति अशोक ओलंपिक (Tokyo Olympics) में इतिहास रचने की ओर बढ़ रही हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि अदिति अशोक ने पहले राउंड की तरह दूसरे राउंड में भी बेहतरीन प्रदर्शन जारी रखा है। उन्होंने गुरुवार को 5 अंडर 66 का कार्ड खेला जिसकी बदौलत उन्होंने दूसरे स्थान पर अपना दबदबा बरकरार रखा। वहीं दूसरी ओर भारत की ही दीक्षा डागर दूसरे राउंड के बाद 6 ओवर 148 के स्कोर के साथ संयुक्त 53वें स्थान पर चल रही हैं। उन्होंने दूसरे राउंड में एक ओवर 72 का कार्ड खेला।

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि ये चौथा मौका है जब ओलंपिक (Olympics) में गोल्फ खेला जा रहा है। वहीं महिला वर्ग के गोल्फ मुकाबले बुधवार को कासुमिगासेकी कंट्री क्लब में शुरू हुए। पहले दिन स्वीडन की मेडेलिन सैगस्ट्रॉम ने 66 का कार्ड खेला और पहले नंबर पर रही थीं।

वहीं भारत की अदिति अशोक ने पहले दिन 4 अंडर 67 का कार्ड खेला था। जिसके बाद वे पहले दिन के बाद अमेरिका की नेली कोर्डा (67) संयुक्त रूप से दूसरे नंबर पर थीं। वहीं

23 साल की अदिति अशोक ने गुरुवार को दूसरे राउंड में और बेहतर प्रदर्शन किया। उन्होंने 5 बर्डी लगाते हुए 66 का कार्ड खेला। लेकिन हम आपको बता दे कि वह दुनिया की नंबर एक गोल्फर नेली कोर्डा से पिछड़ गईं। अमेरिकी गोल्फर ने दूसरे राउंड में 62 का जबरदस्त कार्ड खेला और पहले स्थान पर कब्जा कर लिया। दो राउंड के बाद उनका कुल स्कोर 13 अंडर 129 है। भारत की अदिति का कुल स्कोर 9 अंडर 133 है।

Next Story
Share it