धोनी, सचिन के बाद अब सौरव गांगुली पर बनेगी बायोपिक
सौरव गांगुली के फैन्स के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, भारतीय क्रिकेट के लीजेंड सौरव गांगुली की बायोपिक फिल्म बनने जा रही है। सौरव गांगुलीभारत...
 A G | Updated on:9 Sept 2021 10:59 PM IST
A G | Updated on:9 Sept 2021 10:59 PM IST
X
सौरव गांगुली के फैन्स के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, भारतीय क्रिकेट के लीजेंड सौरव गांगुली की बायोपिक फिल्म बनने जा रही है। सौरव गांगुलीभारत...
सौरव गांगुली के फैन्स के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, भारतीय क्रिकेट के लीजेंड सौरव गांगुली की बायोपिक फिल्म बनने जा रही है। सौरव गांगुलीभारत के सबसे सफल और विवादास्पद क्रिकेट कप्तानों में से एक रहे हैं।
सभी के दिलों में उनके लिए एक खास जगह है, ऐसे में सौरव की कहानी को बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं।
जानकारी के मुताबिक, इस बायोपिक फिल्म का निर्माण लव रंजन और अंकुर गर्ग करेंगे। लव फिल्म्स के सोशल मीडिया पर इस बात की आधिकारिक जानकारी दी गई है। लव फिल्म्स ने 'सोनू के टीटू की स्वीटी', 'दे दे प्यार दे', 'मलंग' और 'छलांग' जैसी सफल फिल्मों का निर्माण किया है।
Next Story
















