भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी सलीमा टेटे के घर की स्थिति देख भावुक हुए फैन्स
टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारतीय महिला हॉकी टीम अपने प्रदर्शन से हर किसी का दिल जीता। भले ही रानी रामपाल की अगुवाई में टीम कोई मेडल अपने नाम नहीं कर सकी,...


टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारतीय महिला हॉकी टीम अपने प्रदर्शन से हर किसी का दिल जीता। भले ही रानी रामपाल की अगुवाई में टीम कोई मेडल अपने नाम नहीं कर सकी,...
टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारतीय महिला हॉकी टीम अपने प्रदर्शन से हर किसी का दिल जीता। भले ही रानी रामपाल की अगुवाई में टीम कोई मेडल अपने नाम नहीं कर सकी, लेकिन जो जो जज्बा और जुनून देश की इन बेटियों ने मैदान पर दिखाया वह काबिलेतारीफ रहा। ब्रॉन्ज मेडल के लिए खेले गए मुकाबले में भारतीय टीम ने अपना सबका झोंक दिया और आखिर तक ग्रेट ब्रिटेन की टीम को कड़ी टक्कर दी। हार के बावजूद पूरा देश महिला हॉकी टीम के दमदार खेल पर गर्व कर रहा है। हालांकि, सोशल मीडिया पर एक तस्वीर काफी वायरल हो रही है जिसने करोड़ों फैन्स का दिल तोड़ दिया है। दरअसल, भारतीय महिला हॉकी टीम की प्लेयर सलीमा टेटे के कच्चे घर की फोटो देखकर फैन्स काफी भावुक हो गए हैं।
एएनआई' ने अपने ट्विटर हैंडल पर सलीमा टेटे के घर की तस्वीर शेयर की है, जिसमें भारतीय हॉकी टीम की सदस्य सलीमा का मकान दिखाई दे रहा है। फोटो में साफतौर पर देखा जा सकता है कि सलीमा एक कच्चे घर में रहती हैं और उनके घर की हालत भी काफी खराब नजर आ रही है।