हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह ने मां को पहनाया मेडल

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह ने मां को पहनाया मेडल

टोक्यो ओलंपिक में इतिहास बनाने के बाद पुरुष हॉकी टीम के खिलाड़ी अपने-अपने घर पहुंच गए हैं। टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह भी इस समय अपने परिवार के साथ मौजूद हैं। बुधवार को भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह ने भी अपना मेडल अपनी मां को पहनाते हुए अपनी एक फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इस फोटो में मनप्रीत अपनी मां की गोद में सुकून की नींद लेते नजर आ रहे हैं। वहीं, उनकी मम्मी उन्हें दुलार रही है। फोटो को शेयर कर उन्होंने लिखा- बस उनकी मुस्कान देखकर और यह जानकर कि उन्हें मुझपर कितना गर्व है, मेरे चेहरे पर भी मुस्कान आ जाती है - उनके बिना आज यहां पर नहीं होता।

मनप्रीत ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी मां को दिया है और कहा है कि उनकी मुस्कान उनके चेहरे पर भी मुस्कान लाती है। 41 साल बाद भारतीय टीम हॉकी टीम ने पदक जीता है।

Next Story
Share it