भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह ने गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा की करी तारीफ

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह ने गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा की  करी तारीफ

भारत के नीरज चोपड़ा ने एथलेटिक्स में भारत को पहला मेडल दिलाया। नीरज ने अपने जैवलिन को 87.58 मीटर दूर फेंककर, भारत की झोली में टोक्यो ओलंपिक का पहला गोल्ड मेडल दिला दिया। उनकी इस जीत के बाद पूरा देश नीरज को बधाईया दे रहा है। पीएम मोदी से लेकर बॉलिवुड के कई सेलेब्स ने नीरज को बधाईया दी है। इसी लिस्ट में अब टोक्यो में ब्रॉन्ज मेडल विजेता हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह का नाम भी शामिल हो गया है। मेडल जीतकर जब नीरज खेल गांव पहुंचे, तो उनका जोरदार स्वागत हुआ।

मनप्रीत ने नीरज की तारीफ करते हुए कहा, 'आज पूरे देश में नीरज भाई का नाम चल रहा है, और ये डिजर्व भी करते हैं, क्योंकि इन्होंने काफी मेहनत की है। हमें इनपर गर्व है, इन्होंने पूरे देश का नाम रौशन किया है। ओलंपिक खेलों में भारतीय हॉकी टीम का यह 12 वां मेडल है।

Next Story
Share it