मोदी सरकार ने बदला खेल रत्न का नाम, अब होगा मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवार्ड
राजीव गांधी खेल रत्न अवार्ड का नाम बदल दिया गया है। केंद्र सरकार ने खेल रत्न अवार्ड का नाम बदलकर मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवार्ड कर दिया है यानी अब यह...


X
राजीव गांधी खेल रत्न अवार्ड का नाम बदल दिया गया है। केंद्र सरकार ने खेल रत्न अवार्ड का नाम बदलकर मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवार्ड कर दिया है यानी अब यह...
राजीव गांधी खेल रत्न अवार्ड का नाम बदल दिया गया है। केंद्र सरकार ने खेल रत्न अवार्ड का नाम बदलकर मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवार्ड कर दिया है यानी अब यह अवार्ड मेजर ध्यानचंद खेल रत्न के नाम से जाना जाएगा। इसकी जानकारी खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी है।
पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा है कि मुझे खेल रत्न अवार्ड का नाम मेजर ध्यानचंद के नाम पर रखने के लिए देश भर से कई लोगों के अनुरोध मिले। मैं उन लोगों की राय का स्वागत करता हूं। लोगों की भावनाओं का ख्याल रखते हुए अब से खेल रत्न अवार्ड मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवार्ड के नाम से जाना जाएगा। जय हिंद। मेजर ध्यानचंद देश के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक रहे हैं।
देश के सर्वश्रेष्ठ खेल पुरस्कार का नाम उनके नाम पर रखना बिलकुल ठीक रहेगा।''
Next Story