एमएस धोनी का वायरल हुआ नया लुक , देखिए तस्वीरे
पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का नया लुक सोशल मीडिया पर आईपीएल से पहले काफी वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर धोनी की कुछ तस्वीरें दिख रही हैं जिसमें...


पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का नया लुक सोशल मीडिया पर आईपीएल से पहले काफी वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर धोनी की कुछ तस्वीरें दिख रही हैं जिसमें...
- Story Tags
- Entertainment
- sports
- MS Dhoni
- Cricket
पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का नया लुक सोशल मीडिया पर आईपीएल से पहले काफी वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर धोनी की कुछ तस्वीरें दिख रही हैं जिसमें वो नए अवतार में नजर आ रहे हैं। दरअसल धोनी ने नया हेयरस्टाइल रखा है। फैंस इस स्टाइल की काफी तारीफ कर रहे हैं और इस स्टाइल को काफी पसंद भी कर रहे हैं।
धोनी को ये नया हेयर स्टाइल, आलिम खान ने दिया है जो पॉपुलर हेयर स्टाइलिस्ट हैं। धोनी के हेयर स्टाइल के साथ उनकी बियर्ड को भी नया लुक दिया गया है।
धोनी के नए लुक के दौरान उन्होने येलो कलर की टी शर्ट पहनी है और उनके साथ आलिम खान भी उनके साथ हैं। अपने क्रिकेट करियर के दौरान भी महेंद्र सिंह धोनी के नए-नए हेयरस्टाइल हमेशा ही सुर्खियों में रहे हैं।
फिर चाहे वो करियर के शुरुआती दिनों में लंबे बाल हो या फिर स्पाइक। धोनी हमेशा स्टाइल बदलते रहे हैं।
बता दें कि जल्द ही महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर क्रिकेट के मैदान पर दिखेंगे। यूएई में आईपीएल के दूसरे हिस्से के लिए एमएस धोनी जल्द ही चेन्नई सुपर किंग्स के कैंप के साथ जुड़ेंगे। इसी महीने 7 जुलाई को धोनी ने अपना 40वां बर्थडे सेलिब्रेट किया था। इस मौके पर क्रिकेटर से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक सभी ने उन्हें बर्थडे की बधाई दी थी।