केकेआर के सामने मुंबई ने रखा 156 रन का लक्ष्य

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
केकेआर के सामने मुंबई ने रखा 156 रन का लक्ष्य

आईपीएल 2021 फेज-2 में आज मुंबई इंडियंस (MI) का सामना कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) से है। मैच का टॉस केकेआर ने अपने नाम कर लिया है। KKR ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है। जिसके बाद मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 155 रनों का स्कोर बनाया और KKR के सामने 156 रनों का टारगेट रखा।

वहीं मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने मैच में पहले 18 रन बनाने के साथ ही रोहित शर्मा ने KKR के खिलाफ अपने 1 हजार IPL रन पूरे किए। आपको बता दे कि IPL में किसी एक टीम के खिलाफ 1000 रन बनाने वाले वह टूर्नामेंट के इतिहास के पहले खिलाड़ी बने। साथ ही रोहित ने IPL में अपने 5500 रन भी पूरे किए और वह टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में भी तीसरे स्थान पर भी पहुंच गए हैं। आज उन्होंने सुरेश रैना (5495) को पीछे छोड़ा।

Next Story
Share it