एशियन पैरा गेम्स में भारत का जलवा, आयुष वर्मा ने जीता स्वर्ण

  • whatsapp
  • Telegram
एशियन पैरा गेम्स में भारत का जलवा, आयुष वर्मा ने जीता स्वर्ण
X




एशियन पैरा गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। भारत के आयुष वर्मा ने शॉट पुट F53 इवेंट में स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। आयुष ने 8.16 मीटर के थ्रो के साथ स्वर्ण जीता। आयुष ने एशियन पैरा गेम्स में अपने अभियान का समापन 1 स्वर्ण और 1 कांस्य पदक के साथ किया।

वहीं पैरा तीरंदाज़ी में कम्पाउंड महिला युगल में भारत की शीतल देवी और पायल नाग ने रजत पदक अपने नाम किया। शीतल और पायल को एक कड़े मुकाबले में चीन की जोड़ी के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा।

Next Story
Share it