महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी : थाईलैंड को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचा भारत

  • whatsapp
  • Telegram
महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी : थाईलैंड को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचा भारत
X




भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए थाईलैंड को 7-0 से करारी शिकस्त दी। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में स्थान बना लिया है। प्रतियोगिता में भारतीय टीम की यह लगातार तीसरी जीत है।

इससे पहले भारतीय टीम मलेशिया और दक्षिण कोरिया को भी हरा चुकी है। थाईलैंड के खिलाफ मुकाबले में भारतीय खिलाड़ियों ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया और विपक्षी टीम को संभलने का मौका नहीं दिया।

भारत की ओर से दीपिका ने 3 गोल करने में सफलता पाई। वहीं नवनीत कौर ने 2 गोल किए। जबकि मुमताज खान, सुनेलिता टोप्पो ने एक-एक गोल किए।

Next Story
Share it