पैरालंपिक में सिल्वर मैडल जीतकर लौटे नोएडा डीएम सुहास एलवाई का हुआ ज़बरदस्त स्वागत, उमड़ी भीड़
टोक्यो पैरालंपिक में सिल्वर मैडल जीतकर नोएडा डीएम सुहास एलवाई ने इतिहास रचा। पैरालंपिक में रजत पदक जीतकर सोमवार को वापस लौटे डीएम सुहास एलवाई का शहर...
 A G | Updated on:7 Sept 2021 7:07 PM IST
A G | Updated on:7 Sept 2021 7:07 PM IST
टोक्यो पैरालंपिक में सिल्वर मैडल जीतकर नोएडा डीएम सुहास एलवाई ने इतिहास रचा। पैरालंपिक में रजत पदक जीतकर सोमवार को वापस लौटे डीएम सुहास एलवाई का शहर...
- Story Tags
- Noida
- DM
- SuhasLY
- Tokyo Paralympic
टोक्यो पैरालंपिक में सिल्वर मैडल जीतकर नोएडा डीएम सुहास एलवाई ने इतिहास रचा। पैरालंपिक में रजत पदक जीतकर सोमवार को वापस लौटे डीएम सुहास एलवाई का शहर में जोरदार स्वागत किया गया।
सुहास एलवाई इंदिरा गांधी एयरपोर्ट से करीब साढ़े छह बजे वह डीएनडी पहुंचे। बता दें कि, डीएनडी पर स्वागत में लोगो ने उन्हें पगड़ी पहनाई गई। इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर भी डीएम सुहास एलवाई का जोरदार स्वागत किया गया। नोएडा से भी कई लोग एयरपोर्ट गए थे।
डीएनडी पहुंचते ही सैंकड़ों की संख्या में लोग स्वागत के लिए पहुंचे। डीएनडी पर आते ही लोगों ने उनपर फूल बरसाए। माला पहनाकर स्वागत किया। स्टेडियम होते हुए वह अपने आवास सेक्टर-27 पहुंचे। इस दौरान सुहास एलवाई ने कहा कि यह मेडल देश का है। देश के प्रत्येक व्यक्ति का है। सभी के सहयोग से इस उपलब्धित तक पहुंचा हूं।
सुहास एलवाई ने आगे कहा कि भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन का प्रयास करुंगा। लोगों के प्यार से अभिभूत हूं। सभी का धन्यवाद। इस दौरान कई संस्थाओं के लोग, बैडमिंटन खिलाड़ी, प्रशासनिक अधिकारी सहित कई लोग मौजूद रहे।
















