एतिहासिक मौके पर पीएम मोदी ने दी नीरज चोपड़ा को बधाई

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
एतिहासिक मौके पर पीएम मोदी ने दी नीरज चोपड़ा को बधाई

भारत के लिए आज एतिहासिक दिन। भारतीय खिलाडी़ नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड जीता। जिसके बाद ही पूरे देह में ढोल नगाड़े बजने लगे। इतना ही नहीं पीएम मोदी ने खुद नीरज चोपड़ा को टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड जीतने पर बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए बधाई दी है। उन्होंने कहा कि आज जो नीरज ने हासिल किया है उसे हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि, टोक्यो में इतिहास रचा गया है! क्या...आज जो हासिल किया है उसे हमेशा याद किया जाएगा। युवा नीरज ने असाधारण रूप से अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने उल्लेखनीय जुनून के साथ खेला और अद्वितीय धैर्य दिखाया। गोल्ड जीतने के लिए उन्हें बहुत-बहुत बधाई।

नीरज ने अपने दूसरे प्रयास में 87.58 मीटर भाला फेंका जो कि स्वर्ण पदक का भागीदार हो गया। आपको बता दे यह ओलंपिक एथलेटिक्स में भारत का पहला पदक है। इससे उन्होंने भारत का एथलेटिक्स में ओलंपिक पदक जीतने का पिछले 100 साल से भी अधिक का इंतजार समाप्त कर दिया। इतना ही नहीं नीरज ने स्वर्ण पदक जीतने के बाद तिरंगा झंडा लेकर मैदान का चक्कर लगाया और इसका जश्न मनाया। आपको बता दे नीरज को ओलंपिक से पहले ही पदक का प्रबल दावेदार माना जा रहा है और इस 23 वर्षीय एथलीट ने अपेक्षानुरूप प्रदर्शन करते हुए क्वालीफिकेशन में अपने पहले प्रयास में 86.59 मीटर भाला फेंककर शीर्ष पर रहकर फाइनल में जगह बनायी थी।

Next Story
Share it