अदिति अशोक के खेल से प्रभाभित हुए राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
अदिति अशोक के खेल से प्रभाभित हुए राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद

भारतीय गोल्फर अदिति अशोक के शानदार प्रदर्शन को दखते हुए राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने उत्साही प्रदर्शन करने के लिए उनकी काफी सराहना की। आपको बता दे कि अदिति अशोक टोक्यो ओलंपिक में महिला व्यक्तिगत स्ट्रोक खेल में चौथा स्थान हासिल करने के बाद ओलंपिक पदक से चूक गईं। लेकिन उनके इस प्रदर्शन को देख सभी उनकी सराहना कर रहे हैं। इतना ही नहीं इस मौके पर देश के राष्ट्रपति ने भी ट्वीट किया और लिखा,"अच्छा खेला, अदिति अशोक! भारत की एक और बेटी ने बनाई पहचान! आज के ऐतिहासिक प्रदर्शन से आपने भारतीय गोल्फ को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है।

आपने बेहद शांत और शिष्टता के साथ खेला है। धैर्य और कौशल के प्रभावशाली प्रदर्शन के लिए बधाई।"बता दें कि अदिति शुरुआत से ही लगातार दूसरे और तीसरे स्थान पर बनी रहीं, जिसे देखकर उनसे पदक की उम्मीदें बढ़ गई थीं। हालांकि अंतिम समय आते-आते वो संयुक्त रूप से तीसरे और फिर चौथे स्थान पर खिसक गईं।अदिति अशोक ने अपने आखिरी शॉट में बर्डी हासिल करने की कोशिश की, लेकिन वह नाकाम रहीं। केवल एक स्ट्रोक ने उनसे ऐतिहासिक पदक छीन लिया।

Next Story
Share it