टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक अपने नाम कर घर वापस लौटीं पीवी सिंधु
इस समय सभी देश की निगाहें टोक्यो ओलिम्पिक पर है। सभी देश के खिलाडी़ इसमें अपना बेस्ट दे रहे हैं। जिसका जीता जागता प्रमाण हैं भारतीय शटलर पीवी सिंधु।...


इस समय सभी देश की निगाहें टोक्यो ओलिम्पिक पर है। सभी देश के खिलाडी़ इसमें अपना बेस्ट दे रहे हैं। जिसका जीता जागता प्रमाण हैं भारतीय शटलर पीवी सिंधु।...
इस समय सभी देश की निगाहें टोक्यो ओलिम्पिक पर है। सभी देश के खिलाडी़ इसमें अपना बेस्ट दे रहे हैं। जिसका जीता जागता प्रमाण हैं भारतीय शटलर पीवी सिंधु। उन्होंने टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतकर भारत का नाम रौशन कर दिया है। अब वे पदक अपने नाम कर टोक्यो से अपने देश लौट आई हैं। उन्होंने दिल्ली एयरपोर्ट पर मीडिया से कहा, 'मैं इस सफलता से खुश हूं। मुझे देश का नाम रौशन करने पर बहुत गर्व है। लोगों ने मुझे बहुत सपोर्ट किया। मैं बहुत उत्साहित हूँ। धन्यवाद, लोग।'' साथ ही उन्होंने कहा कि उसने एक पदक जीता है। तो अब वह प्रधानमंत्री मोदी के साथ आइसक्रीम खाएंगी। जानकारी के लिए बता दे कि सिंधु का दिल्ली एयरपोर्ट पर बैंड के साथ जोरदार स्वागत किया गया।
दरअसल आपको बता दे कि पीएम नरेंद्र मोदी ने रवाना होने से पहले उन सभी खिलाड़ियों से चर्चा की थी जो टोक्यो ओलंपिक में शामिल हुए थे। प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु की जीत पर भरोसा जताया था और कहा था कि आपकी सफलता के बाद मैं भी साथ में आइसक्रीम खाऊंगा।