डीएमके प्रमुख स्टालिन ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली....

  • whatsapp
  • Telegram
डीएमके प्रमुख स्टालिन ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली....
X

तमिलनाडु में डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन ने आज (7 मई) चेन्नई में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके अलावा मंत्रिमंडल में 33 सदस्य शामिल हुए। इनमें अनुभवी और वरिष्ठ नेता दुरईमुरुगम के अलावा करीब 12 नए सदस्य पहली बार मंत्री बने। राजभवन की ओर से बताया गया कि स्टालिन द्वारा सौंपी गई मंत्रियों और उनके विभागों की सूची को राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने मंजूरी दे दी थी।

डीएमके प्रमुख स्टालिन गृह, सामान्य प्रशासन, विशेष पहल, विशेष कार्यक्रम कार्यान्वयन और दिव्यांग व्यक्तियों के कल्याण सहित कई विभागों का कार्यभार संभालेंगे। जबकि एआईएनआरसी नेता एन रंगसामी आज केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। एआईआरसी-बीजेपी गठबंधन ने 30 सदस्यीय प्रादेशिक विधानसभा में 16 सीटें जीतीं। स्टालिन के बेटे उद्धविधि मंत्रियों की सूची में नहीं हैं।

स्टालिन पहली बार मुख्यमंत्री के रूप में पद ग्रहण किया है। वह गृह के अलावा सार्वजनिक एवं सामान्य प्रशासन सहित अखिल भारतीय सेवाएं, जिला राजस्व अधिकारी, विशेष कार्यक्रम कार्यान्वयन और दिव्यांगों के कल्याण विभाग को भी संभालेंगे।

द्रमुक के वरिष्ठ नेता एवं पार्टी महासचिव दुरईमुरुगन जल संसाधन मंत्री बनाए गए हैं। वह 2006 से 2011 के बीच द्रमुक सरकार में लोक निर्माण मंत्री थे। दुरईमुरुगन उन 18 पूर्व मंत्रियों में शुमार हैं, जिन्हें इस बार भी मंत्रिमंडल में जगह दी गई है।

अराधना मौर्या

Next Story
Share it