बिहार सीएम के जनता दरबार में पहुंची महिला ने जेडीयू नेता पर लगाया ये आरोप

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
बिहार सीएम के जनता दरबार में पहुंची महिला ने जेडीयू नेता पर लगाया ये आरोप

बिहार के वाल्मीकि नगर की एक महिला ने सोमवार को जदयू विधायक रिंकू सिंह के खिलाफ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को शिकायत दी है। शिकायतकर्ता कुमुद वर्मा सोमवार को पटना में आयोजित नीतीश कुमार के जनता दरबार में पहुंचीं। यहां पर उन्होंने आरोप लगाया कि वाल्मीकि नगर के जदयू विधायक रिंकू सिंह इस साल फरवरी में उनके पति दयानंद वर्मा की हत्या में शामिल थे, लेकिन बिहार पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार नहीं किया। उनकी शिकायत सुनने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तुरंत उन्हें डीजीपी एसके सिंघल के पास जाने को कहा।

बता दें कि यह हत्या एक विवाद को लेकर हुई थी जिसमें महिला के पति दयानंद वर्मा और शकील मियां के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इस विवाद के बाद शकील ने महिला के पति को मारने की धमकी दी थी। फिर 14 फरवरी को शकील जेडीयू विधायक रिंकू सिंह समेत कई लोगों के साथ उसके पति के पास पहुंचा और उसे गोली मार दी। गोली लगने के बाद दयानंद वर्मा को नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया लेकिन यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Next Story
Share it