खेत में मशीन से भूसा बनाने पर लगा प्रतिबंध हटा दिया*

  • whatsapp
  • Telegram
खेत में मशीन से भूसा बनाने पर लगा प्रतिबंध हटा दिया*
X



गोरखपुर। जिलाधिकारी विजय किरन आनंद ने आदेश जारी कर स्ट्रारीपर मशीन भूसा पर लगे प्रतिबंध को हटाया अब किसान खेतों में सावधानी बरते हुए अपने खेतों में बना सकेंगे भूसा। डीएम ने पहले से लगे प्रतिबंध को शनिवार की शाम को हटा दिया है। जिससे जिले के हजारों किसानों को सहूलियत होगी।

डीएम विजय किरन आनंद ने आदेश जारी कर यह निर्देश दिया है। उन्होंने किसानों से अपील की है कि खेतों में भूसा बनाते समय स्ट्रारीपर मशीन का प्रयोग करते हुए सावधानी बरतें। जिससे आग लगने के कारण किसी प्रकार के जान माल का नुकसान न हो।

दरअसल 5 अप्रैल 2022 को आदेश जारी कर 15 अप्रैल की खेत में मशीन से भूसा बनाने पर डीएम ने प्रतिबंध लगाया था। डीएम का कहना है कि वर्तमान समय में अधिकांश जगहों पर खेतों में गेहूं की फसल की कटाई हो चुकी है। वहीं कटाई के बाद अधिकांश किसान डीएम से मशीन से भूसा बनाने देने की मांग कर रहे थे। जिसका संज्ञान लेकर शनिवार की शाम को डीएम ने यह निर्देश जारी किया है।

आपकों बता दें कि हर साल गेहूं के फसल के समय खेत में भूसा बनाने वाली मशीन के कारण आग लगने की घटनाएं आम बात थीं। किसानों की लहलहाती फसले आग में स्वाहा हो जाती थी। जिसको देखते हुए डीएम ने खेत में मशीन से भूसा बनाने पर रोक लगाई थी। इसी का असर है इस बार अभी तक खेतों में आग लगने की जिले में इक्का दुक्का ही घटनाएं हुई हैं। अब जब अधिकांश फसलें कट गई हैं तो रोक हटा दी गई है।

Next Story
Share it