पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ ने अवकाश प्राप्त शिक्षक का किया सम्मान
मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थनीय विकास खण्ड स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय मनिकापुर डगरियांव में जिलाध्यक्ष डा. अतुल प्रकाश यादव के निर्देशन में शिक्षा उन्नयन...


मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थनीय विकास खण्ड स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय मनिकापुर डगरियांव में जिलाध्यक्ष डा. अतुल प्रकाश यादव के निर्देशन में शिक्षा उन्नयन...
मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थनीय विकास खण्ड स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय मनिकापुर डगरियांव में जिलाध्यक्ष डा. अतुल प्रकाश यादव के निर्देशन में शिक्षा उन्नयन संगोष्ठी एव अवकाश प्राप्त शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष आनंद कुमार यादव ने अवकाश प्राप्त शिक्षक को स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्रम एवं अन्य उपहार देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर न्याय पंचायत प्रभारी हंसराज यादव, डा. दिवाकर प्रसाद यादव, प्र.प्र.अ. आराधना सिंह, रामकबाल यादव, गणेश यादव, सुनील कुमार, आशा देवी, अशोक यादव, नरेंद्र कुमार यादव, शिक्षक प्रदीप यादव आदि ने सेवानिवृत्त शिक्षक राधेश्याम यादव के कार्यकाल में सभी बिंदुओं पर प्रकाश डालते हुए उनको नम आंखों से विदाई दी। शिक्षकों ने उनको उपहार स्वरूप अंगवस्त्र, माल्यार्पण और भगवान गणेश एवं राधा-कृष्ण की प्रतिमा प्रदान किये। आराधना सिंह ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ उपाध्यक्ष यादवेन्द्र नाथ यादव ने किया।