जिलाध्यक्ष अजय पाण्डेय का प्रान्तीय महामंत्री सहित तमाम लोगों ने किया स्वागत

  • whatsapp
  • Telegram
जिलाध्यक्ष अजय पाण्डेय का प्रान्तीय महामंत्री सहित तमाम लोगों ने किया स्वागत
X


जौनपुर। अन्तरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद की गत दिवस काशी में आयोजित प्रान्तीय बैठक में जौनपुर के जिलाध्यक्ष बनाये गये अजय पाण्डेय के स्वागत का सिलसिला निरन्तर जारी है। नगर के सुन्दर नगर कालोनी में आयोजित स्वागत समारोह में उपस्थित प्रान्तीय महामंत्री तरुण शुक्ल ने बताया कि प्रांत के सह संगठन मंत्री संजय दुबे व कार्याध्यक्ष गोपाल श्रीवास्तव एडवोकेट से विचार-विमर्श कर राष्ट्रीय संगठन महामंत्री महावीर जी एवं राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री ईश्वरी प्रसाद की उपस्थिति में अजय पाण्डेय का मनोनयन हुआ है। इसके पहले श्री पाण्डेय पिछले कई वर्षों से संगठन के विभिन्न दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं।


नवचयनित जिलाध्यक्ष श्री पाण्डेय का स्वागत कर शुभकामना देने वालों में महंथ डा. अवधेश चन्द्र भारद्वाज, वरिष्ठ अधिवक्ता प्रभाकर तिवारी (प्रान्त उपाध्यक्ष हिन्दू एडवोकेट फोरम), विभाग कार्याध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव, विभागाध्यक्ष डा. वीरेंद्र सिंह, विभाग महामंत्री चन्द्र प्रकाश शांडिल्य, विभाग उपाध्यक्ष रमेश वशिष्ठ, जिला महामंत्री पवन राय, विभाग सह मंत्री अरविन्द योगी, विवेक गुप्ता, संतोष सोनकर, डा. अतुल दुबे, सतीश त्यागी, संतोष मौर्य, विनोद श्रीवास्तव (जिलाध्यक्ष हिन्दू एडवोकेट फोरम), विनय मौर्य (जिला उपाध्यक्ष हिन्दू एडवोकेट फोरम), जिला उपाध्यक्ष विवेक उपाध्याय के अलावा तमाम लोग प्रमुख रहे।

Next Story
Share it