पूर्व विधायक शरद अवस्थी ने किया निर्माणाधीन परियोजनाओं का निरीक्षण

  • whatsapp
  • Telegram
पूर्व विधायक शरद अवस्थी ने किया निर्माणाधीन परियोजनाओं का निरीक्षण
X


रामनगर बाराबंकी। रामनगर के पूर्व भाजपा विधायक शरद अवस्थी ने अपने कार्यकाल में शुरू कराई गई करोड़ों की लागत से बन रही कई बड़ी परियोजनाओं का आज मौके पर पंहुच कर निरीक्षण किया और कार्यदाई संस्थाओ के अधिकारियों को फोन कर समय से उन्हें पूर्ण कराने को कहा। विधायक श्री अवस्थी

रामनगर के मलौली मे कल्याणी नदी पर 5 करोड़ 88 लाख की लागत से बन रहे पुल का निरीक्षण करने पहुंचे तों उन्हें निर्माण कार्य बंद मिला।यंहा मौजूद लोगो ने बताया कि दस दिन से कार्य बंद है। उक्त पुल का निर्माण काम र्डेढ़ साल से हो रहा लेकिन अभी पूर्ण नही हुआ।इसके लिए उन्होंने लोनिवि के अधिकारियों से बात की।रामनगर के ही अशोक पुर चाचू सराय मे 11 करोड़ 5 लाख 98 ह्जार की लागत से बन रहे आईटी आई भवन निर्माण कार्य को देखा।यंहा बिल्डिंग पूरी बन चुकी है।फिनिशिंग बाकी है।टाइल्स लग रहे थे। कार्य धीमा था।इसे भी लोनिवि बना रहा है। यंहा भी फोन कर समय बद्ध तरीके से कार्य करने को कहा।


उन्होंने चंदनापुर के पास ही हाइवे के नजदीक बन रहे 10 करोड़ 26 लाख की लागत के फायर स्टेशन निर्माण कार्य को देखा।यंहा भी धीमा कार्य हो रहा था।कार्य की गुणवत्ता ठीक रखने तथा मजदूर व मिस्त्री बढ़ाकर समय से कार्य पूर्ण करने के लिए सी एन डी एस के अधिकारियों से कहा । उनके साथ अमित अवस्थी ,देव पांडेय आदि लोग मौजूद रहे। पूर्व विधायक श्री अवस्थी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों वार्ता कर सभी निर्माण कार्यों को समय से पूर्ण कराए जाने को कहा है लापरवाही बरतने पर इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से किए जाने की बात कही।

Next Story
Share it