विश्व दिव्यांग दिवस पर दिए जाएंगे राष्ट्रीय पुरस्कार
बलिया। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी राजीव कुमार यादव ने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि 03 दिसम्बर 2022 को विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर विभिन्न...


बलिया। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी राजीव कुमार यादव ने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि 03 दिसम्बर 2022 को विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर विभिन्न...
बलिया। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी राजीव कुमार यादव ने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि 03 दिसम्बर 2022 को विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर विभिन्न श्रेणी के राष्ट्रीय पुरस्कार भारत सरकार सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, नई दिल्ली द्वारा दिये जायेंगे।
राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्बन्धित विस्तृत जानकारी तथा आवेदन पत्रों के प्रारूप भारत सरकार सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, नई दिल्ली की वेबसाइट disabilityaffairs.gov.in से प्राप्त किये जा सकते हैं। इच्छुक संस्था / व्यक्ति द्वारा राष्ट्रीय पुरस्कार हेतु आवेदन समस्त प्रपत्रों के साथ जनपद स्तर पर कार्यालय जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण, विकास भवन, बलिया में दिनांक 15 जून 2022 तक जमा किये जा सकते हैं। अधिक जानकारी हेतु किसी भी कार्य दिवस में कार्यालय जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, विकास भवन, बलिया के कक्ष सं0 07 में सम्पर्क किया जा सकता हैं।