चंदौली में माले राज्य सचिव की भूख हड़ताल शुरू
लखनऊ, 14 मई। भाकपा (माले) के राज्य सचिव सुधाकर यादव चंदौली हत्याकांड के खिलाफ शनिवार को जिला मुख्यालय (चंदौली) पर भूख हड़ताल पर बैठ गए। इस मौके पर...


X
लखनऊ, 14 मई। भाकपा (माले) के राज्य सचिव सुधाकर यादव चंदौली हत्याकांड के खिलाफ शनिवार को जिला मुख्यालय (चंदौली) पर भूख हड़ताल पर बैठ गए। इस मौके पर...
लखनऊ, 14 मई। भाकपा (माले) के राज्य सचिव सुधाकर यादव चंदौली हत्याकांड के खिलाफ शनिवार को जिला मुख्यालय (चंदौली) पर भूख हड़ताल पर बैठ गए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रशासन मनराजपुर के निशा यादव हत्याकांड में न्याय दिलाने की जगह घटना पर लीपापोती करने में लगा है। सैय्यदराजा एसएचओ यूपी सिंह समेत आरोपी पुलिसकर्मियों को आईपीसी की धारा 302 में गिरफ्तारी व बर्खास्तगी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। माले राज्य सचिव के साथ भारतीय किसान यूनियन (अ.) के मंडल प्रवक्ता मणिदेव चतुर्वेदी और कई अन्य संगठनों के नेता भी बैठे हैं। 50 घंटे की भूख हड़ताल सोमवार शाम चार बजे तक चलेगी।
Next Story