बिहार: नीतीश कुमार आज पटना में 10वीं बार लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ
बिहार की राजनीति में आज एक नया कीर्तिमान स्थापित होने जा रहा है। जदयू प्रमुख नीतीश कुमार आज पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में 10वीं बार बिहार के...

बिहार की राजनीति में आज एक नया कीर्तिमान स्थापित होने जा रहा है। जदयू प्रमुख नीतीश कुमार आज पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में 10वीं बार बिहार के...
बिहार की राजनीति में आज एक नया कीर्तिमान स्थापित होने जा रहा है। जदयू प्रमुख नीतीश कुमार आज पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
यह समारोह सुबह 11:30 बजे शुरू होगा। नीतीश कुमार के साथ कई विधायक भी मंत्री पद की शपथ लेंगे। यह दिन बिहार की राजनीति के लिए ऐतिहासिक है। 'सुशासन बाबू' के नाम से मशहूर नीतीश कुमार एक बार फिर सत्ता संभालने जा रहे हैं।
इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे। इससे पहले मुख्यमंत्री आवास पर जनता दल (यू) विधायक दल की बैठक हुई, जिसमें नीतीश कुमार को सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुना गया।
उधर भाजपा विधायक दल की बैठक में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता और विजय कुमार सिन्हा को उपनेता चुना गया। गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव में एनडीए को कुल 202 सीटें मिली हैं। भाजपा ने 89 सीटों, जनता दल (यू) ने 85 सीटों और लोक जनशक्ति (आर) ने 19 सीटों पर जीत दर्ज की। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा को पाँच और राष्ट्रीय लोक मोर्चा को चार सीटें मिली हैं।





