संभल में तालाब की जमीन से हटाया गया अतिक्रमण 10 हेक्टेयर भूमि कराई गई कब्जा मुक्त

  • whatsapp
  • Telegram
संभल में तालाब की जमीन से हटाया गया अतिक्रमण 10 हेक्टेयर भूमि कराई गई कब्जा मुक्त
X



संभल के बराही गांव में तालाब और झील की जमीन पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 10 हेक्टेयर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया है। जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल के निर्देश पर चलाए गए अभियान में SDM निधि पटेल, तहसीलदार धीरेंद्र कुमार सिंह और राजस्व टीम ने पैमाइश कर अवैध कब्जों की पहचान की।

इसके बाद बुलडोजर चलाकर तालाब की जमीन को खाली कराया गया। कार्रवाई के दौरान मौके पर भारी भीड़ भी जमा रही। SDM निधि पटेल ने बताया कि बराही में जितने भी तालाब और झील हैं, उन सभी का चिन्हांकन कर उनकी समीक्षा की जा रही है। यदि कहीं स्थायी कब्जा पाया जाता है तो उसे हटाकर सभी को उनके मूल स्वरूप में लाने का प्रयास किया जाएगा।

Next Story
Share it