ओडिशा: मेडिकल कॉलेज में आग, 10 लोगों की मौत, 11 कर्मचारी झुलसे
ओडिशा के कटक में मौजूद SCB मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल के ट्रॉमा केयर ICU में देर रात भीषण आग लग गई। जिसमे झुलसकर दस लोगों की मौत हो गई तो वहीं अस्पताल...
ओडिशा के कटक में मौजूद SCB मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल के ट्रॉमा केयर ICU में देर रात भीषण आग लग गई। जिसमे झुलसकर दस लोगों की मौत हो गई तो वहीं अस्पताल...
ओडिशा के कटक में मौजूद SCB मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल के ट्रॉमा केयर ICU में देर रात भीषण आग लग गई। जिसमे झुलसकर दस लोगों की मौत हो गई तो वहीं अस्पताल के 11 कर्मचारी झुलस गए।
बता दें कि यह हादसाा देर रात करीब ढाई बजे हुआ जब बिल्डिंग के पहले फ्लोर पर अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही, फायर ब्रिगेड तुरंत मौके पर पहुंची और बमुश्किल आग पर काबू पाया गया। इस दौरान ICU में भर्ती गंभीर रूप से बीमार मरीजों को हॉस्पिटल के न्यू मेडिसिन ICU में शिफ्ट किया गया।
इस दर्दनाक हादसे के बाद मुख्यमंत्री मोहन माझी ने स्वास्थ्य मंत्री मुकेश महालिंग के साथ अस्पताल का दौरा किया और स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने अस्पताल में इलाज करा रहे मरीजों का भी हालचाल जाना। उन्होंने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
माझी ने इस मामले में न्यायिक जांच की भी घोषणा की और अग्निशमन सेवा के महानिदेशक को मामले की जांच करने तथा तुरंत उन्हें रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा। मुख्यमंत्री ने इलाज करा रहे मरीज़ों और उनके रिश्तेदारों से मुलाकात की और उन्हें हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।
मुख्यमंत्री माझी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अन्य मरीज़ों को तुरंत सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित करें और उनका बेहतर इलाज सुनिश्चित करें। वही मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 25-25 लाख रुपये आर्थिक सहायता देने की घोषणा की गई है।





