तमिलनाडु में अभिनेता विजय की टी.वी.के ने रूझानों में 100 सीटों पर बढ़त बनाई

  • whatsapp
  • Telegram
तमिलनाडु में अभिनेता विजय की टी.वी.के ने रूझानों में 100 सीटों पर बढ़त बनाई
X




तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव की मतगणना के अप्रत्याशित रूझान सामने आ रहे हैं। अभिनेता विजय की नवगठित पार्टी तमिलगा वेत्री कड्गम - टीवीके ने रूझानों में 100 सीटों पर बढ़त का आंकड़ा पार कर लिया है। निवार्चन आयोग के अनुसार एआईएडीएमके 68 सीटों पर आगे है जबकि डीएमके गठबंधन 39 सीटों पर आगे चल रहा है।

यदि यह रूझान परिणामों में परिवर्तित होते हैं तो अभिनेता से राजनेता बने विजय की पार्टी टीवीके तमिलनाडु की राजनीति में प्रमुख भूमिका निभाने जा रही है। टीवीके के अध्‍यक्ष विजय त्रिरूचिपूर्व और पेरम्‍बूर दोनों सीटों पर आगे चल रहे हैं।

Next Story
Share it