यूपीः मथुरा में लंपी स्किन डिजीज का बढ़ता प्रकोप, 100 से अधिक गोवंश संक्रमित

  • whatsapp
  • Telegram
यूपीः मथुरा में लंपी स्किन डिजीज का बढ़ता प्रकोप, 100 से अधिक गोवंश संक्रमित
X



मथुरा जनपद में लंपी स्किन डिजीज ने एक बार फिर गोवंश को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, अब तक 100 से अधिक गोवंश संक्रमित हो चुके हैं, जिनमें सबसे ज्यादा मामले वृंदावन क्षेत्र से सामने आए हैं।

वर्तमान में 23 सक्रिय मामले दर्ज हैं, जबकि कई पशुओं की मौत भी हो चुकी है। संक्रमण बढ़ने से पशु मेलों और साप्ताहिक पशु हाट के आयोजन पर भी संकट मंडरा रहा है। गोवर्धन क्षेत्र में गोसेवकों ने संक्रमित निराश्रित गोवंश के लिए अस्थायी आइसोलेशन सेंटर बनाया है। गोसेवकों के अनुसार, रेस्क्यू किए गए करीब 25 पशुओं की मौत हो चुकी है, जबकि 10 का इलाज जारी है। पशु चिकित्सा विभाग स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

Next Story
Share it