मुंबई में दीवार ढहने ने 11 लोगों की मौत, कईयों के मलबे में दबे होने की संभावना
भारी बारिश ने महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई को बेहाल कर दिया है। मायानगरी में एक बार फिर से भारी बारिश का कहर देखने को मिला है, जहां दीवार ढहने से...
 Aradhna | Updated on:18 July 2021 10:29 AM IST
Aradhna | Updated on:18 July 2021 10:29 AM IST
भारी बारिश ने महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई को बेहाल कर दिया है। मायानगरी में एक बार फिर से भारी बारिश का कहर देखने को मिला है, जहां दीवार ढहने से...
- Story Tags
- Maharashtra
- Mumbai
भारी बारिश ने महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई को बेहाल कर दिया है। मायानगरी में एक बार फिर से भारी बारिश का कहर देखने को मिला है, जहां दीवार ढहने से संबंधित दो दर्दनाक हादसे हुए हैं। पहली घटना में जहां, भारी बारिश से बेहाल मुंबई के चेम्बूर भरत नगर इलाके में लैंडस्लाइड की वजह से कुछ झोपड़ियों पर दीवार गिर गई, जिसमें 11 लोगों की जानें चली गईं। एनडीआरएफ ने हादसे की पुष्टि की है। यह घटनाक्रम चेंबूर के भारत नगर का है। हादसे की दूसरी खबर विक्रोली से है। यहां भूस्खलन के कारण कई मकान ढह गए हैं। यहां 4 लोगों की मौत हुई है। इसी तरह भांडुप में दीवार गिरने से एक युवक की मौत हो गई।
इस बीच, मुंबई में आज भी भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने मुंबई के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। मुंबई में बारिश के कारण जगह-जगह पानी भरना कोई नई बात नहीं रह गई है। पिछले एक हफ्ते में ऐसे कई बार हो चुका है। रविवार को रात भर हुई बारिश के बाद भी ऐसे ही हालात हैं। निचले इलाकों में जलभराव हो गया है।सायन स्टेशन के पास एलबीएस रोड पर भी जलजमाव की सूचना है, जबकि मुंबई के चूनाभट्टी स्टेशन पर ट्रेन की पटरियां पानी में डूब गई हैं।
















