दीपावली और सर्दियों को लेकर लाहौल में अग्निशमन विभाग अलर्ट, 13 कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द
दीपावली के त्योहार और सर्दियों की दस्तक के बीच लाहौल घाटी में आगजनी की संभावित घटनाओं से निपटने के लिए अग्निशमन विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं।...

दीपावली के त्योहार और सर्दियों की दस्तक के बीच लाहौल घाटी में आगजनी की संभावित घटनाओं से निपटने के लिए अग्निशमन विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं।...
दीपावली के त्योहार और सर्दियों की दस्तक के बीच लाहौल घाटी में आगजनी की संभावित घटनाओं से निपटने के लिए अग्निशमन विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। दीपावली के दौरान पटाखों से आग लगने की आशंका और सर्दियों में घरों में जमा की जाने वाली सूखी लकड़ी, घास-फूस तथा रसोई गैस सिलेंडरों से जुड़े खतरों को देखते हुए विभाग को अलर्ट मोड पर रखा गया है।जिला प्रशासन ने अग्निशमन उपकेंद्र केलांग में तैनात सभी 13 अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां दीपावली के अगले दिन तक रद्द कर दी हैं। सभी कर्मचारी दो शिफ्टों में चौबीसों घंटे ड्यूटी देंगे, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया जा सके।
अग्निशमन उपकेंद्र केलांग के अधिकारी रतन शर्मा ने बताया कि उपकेंद्र में एक अधिकारी, दो लीडिंग फायरमैन, तीन फायरमैन, चार होमगार्ड जवान और तीन चालक तैनात हैं। विभाग के पास चार अग्निशमन वाहन उपलब्ध हैं और सभी वाहन आधुनिक उपकरणों सहित पूरी तरह क्रियाशील स्थिति में हैं।उन्होंने लोगों से अपील की कि दीपावली के दौरान पटाखे केवल प्रशासन द्वारा निर्धारित सुरक्षित स्थानों पर ही जलाएं और आतिशबाजी करते समय जरूरी सावधानियां बरतें। उन्होंने कहा कि सर्दियों में लोग घरों में बड़ी मात्रा में सूखी लकड़ी और घास-फूस जमा करते हैं, जिससे आग लगने का खतरा बढ़ जाता है।
ऐसे में ज्वलनशील सामग्री के आसपास आग जलाने से बचें और रसोई गैस सिलेंडरों का इस्तेमाल करते समय भी विशेष सतर्कता बरतें।अग्निशमन विभाग ने लोगों से त्योहार के दौरान सुरक्षा नियमों का पालन करने और किसी भी तरह की लापरवाही से बचने की अपील की है, ताकि दीपावली का पर्व सुरक्षित माहौल में मनाया जा सके।





