मुख्यमंत्री 16 मार्च को करेंगे बेणेश्वर धाम का दौरा, प्रशासन ने की तैयारियां तेज
डूंगरपुर, 11 मार्च। राजस्थानी जनजाति गौरव दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का 16 मार्च को डूंगरपुर जिले के प्रसिद्ध...

X
डूंगरपुर, 11 मार्च। राजस्थानी जनजाति गौरव दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का 16 मार्च को डूंगरपुर जिले के प्रसिद्ध...
डूंगरपुर, 11 मार्च। राजस्थानी जनजाति गौरव दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का 16 मार्च को डूंगरपुर जिले के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल बेणेश्वर धाम का दौरा प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
इसी क्रम में जिला कलेक्टर अंकित कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने बुधवार को बेणेश्वर धाम पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल और आसपास की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
Next Story