हमारी सरकार के गठन के बाद प्रदेश के 19 धार्मिक नगरों में शराबबंदी लागू की गई : मुख्यमंत्री डॉ यादव
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कल भोपाल स्थित रवींद्र भवन में आयोजित कार्यक्रम में नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 जन-जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया।...
X
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कल भोपाल स्थित रवींद्र भवन में आयोजित कार्यक्रम में नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 जन-जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया।...
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कल भोपाल स्थित रवींद्र भवन में आयोजित कार्यक्रम में नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0 जन-जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि मुझे इस बात की प्रसन्नता है कि हमारी सरकार के गठन के बाद प्रदेश के 19 धार्मिक नगरों में शराबबंदी लागू की गई और नशा मुक्ति अभियान को व्यापक रूप से आगे बढ़ाया गया। इस अभियान में जय गुरुदेव एवं गायत्री परिवार जैसी संस्थाओं का सहयोग भी प्राप्त हुआ, जिसके माध्यम से जन-जागरूकता का प्रभावी अभियान चलाया गया।
Next Story