मध्यप्रदेश में 2 अंतर्राज्यीय नदी जोड़ो परियोजनाओं के लिए केन्द्र सरकार द्वारा मंजूरी दी गई है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को नई दिल्ली में केन्द्रीय मंत्रियों के साथ भेंट कर, राज्य हित के विषयों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री डॉ....

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को नई दिल्ली में केन्द्रीय मंत्रियों के साथ भेंट कर, राज्य हित के विषयों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री डॉ....
भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को नई दिल्ली में केन्द्रीय मंत्रियों के साथ भेंट कर, राज्य हित के विषयों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केन्द्रीय मंत्रियों से भेंट के बाद इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए कहा कि उनका नई दिल्ली प्रवास बहुत सफल रहा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल से भी उनकी भेंट हुई। विश्व में सबसे पहले मध्यप्रदेश में 2 अंतर्राज्यीय नदी जोड़ो परियोजनाओं, केन-बेतवा और पार्वती-कालीसिंध-चंबल (पीकेसी) के लिए केन्द्र सरकार द्वारा मंजूरी दी गई है।
एक-एक लाख करोड़ रुपये की सहायता परियोजना के लिए प्राप्त होगी। मध्यप्रदेश सिंचाई क्षेत्र में तेजी से प्रगति करने वाला राज्य है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि केन्द्रीय मंत्री श्री पाटिल से परियोजना के साथ ही नर्मदा घाटी सिंचाई योजनाओं के अंतर्गत पड़ोसी राज्यों गुजरात और महाराष्ट्र के साथ हुई अनुबंधों के संबंध में भी विस्तार से चर्चा हुई। एकल जल परियोजनाओं और समूह नल-जल योजना के माध्यम से अधिक से अधिक नागरिकों तक नल से जल पहुंचना के संबंध में बातचीत हुई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि विभिन्न कार्यों के लिए लंबित भुगतान के संबंध में भी सार्थक चर्चा हुई है।





