अमूल और मदर डेयरी ने दूध के दाम 2 से 4 रुपये बढ़ाए, नई दरें आज से लागू

  • whatsapp
  • Telegram
अमूल और मदर डेयरी ने दूध के दाम 2 से 4 रुपये बढ़ाए, नई दरें आज से लागू
X



नवंबर 12, नई दिल्ली:प्रमुख डेयरी कंपनियों अमूल और मदर डेयरी ने दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की है और नई दरें आज से लागू हो गई हैं। दोनों कंपनियों ने किसानों से दूध की खरीद कीमतों में वृद्धि, चारे और पशु आहार के दाम बढ़ने तथा ईंधन, पैकेजिंग व परिवहन सहित परिचालन लागत में इजाफे को इस बढ़ोतरी का कारण बताया है।

अमूल के सबसे ज़्यादा बिकने वाले अमूल ताज़ा टोंड दूध की कीमत में 2 रुपये, जबकि अमूल गोल्ड की कीमत में 4 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की गई है। दिल्ली-एनसीआर में मदर डेयरी का फुल क्रीम दूध अब 72 रुपये के बजाय 76 रुपये प्रति लीटर मिलेगा, जबकि पाउच वाला टोंड दूध 60 रुपये से बढ़कर 62 रुपये प्रति लीटर हो गया है। गाय का दूध भी 62 रुपये से बढ़कर 65 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

मदर डेयरी के मुताबिक, मानसून की असमान स्थिति के कारण पिछले एक साल में चारे की कीमतें 20 प्रतिशत तक और पशु आहार के दाम करीब 10 प्रतिशत बढ़े हैं। इससे पहले दोनों कंपनियों ने इसी साल मई में भी दूध की खुदरा कीमतें बढ़ाई थीं, जबकि पिछले महीने कर्नाटक के डेयरी ब्रांड नंदिनी ने अपने उत्पादों के दाम बढ़ाए थे।

Next Story
Share it