केंद्रीय बजट पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विकसित भारत 2047 की दिशा में अहम बताया
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय बजट को विकसित भारत 2047 के लक्ष्य की दिशा में अहम कदम बताया है। उन्होंने कहा कि बजट में गरीबों, युवाओं, किसानों...
X
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय बजट को विकसित भारत 2047 के लक्ष्य की दिशा में अहम कदम बताया है। उन्होंने कहा कि बजट में गरीबों, युवाओं, किसानों...
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय बजट को विकसित भारत 2047 के लक्ष्य की दिशा में अहम कदम बताया है। उन्होंने कहा कि बजट में गरीबों, युवाओं, किसानों और महिलाओं पर विशेष फोकस किया गया है। मुख्यमंत्री के मुताबिक यह बजट विकास को नई रफ्तार देगा और अर्थव्यवस्था को मजबूत करेगा।
डॉ. यादव ने कहा कि शहरों के विकास, महिला छात्रावासों के निर्माण और जिला अस्पतालों के उन्नयन से राज्य को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि वस्त्र उद्योग पर दिए गए जोर और पीएम मित्र टेक्सटाइल पार्क से प्रदेश में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।
Next Story





