यूपीः बस्ती में सीएम योगी के संज्ञान पर 24 घंटे में असहाय परिवार को सरकारी मदद

  • whatsapp
  • Telegram
यूपीः बस्ती में सीएम योगी के संज्ञान पर 24 घंटे में असहाय परिवार को सरकारी मदद
X



बस्ती में सरकारी मदद की आस में भटक रहे एक असहाय परिवार को प्रशासन ने 24 घंटे के अंदर कई सरकारी सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं। मामला नगर पंचायत क्षेत्र के रामकिशन पांडेय के परिवार का है। परिवार में चार दिव्यांग बच्चे हैं और अब तक किसी सरकारी योजना का लाभ नहीं मिल पाया था। आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण परिवार को खाने-पीने और बच्चों के पालन-पोषण में परेशानी हो रही थी। सोशल मीडिया पर मामला सामने आने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसका संज्ञान लिया और जिला प्रशासन को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी कृतिका ज्योत्सना के निर्देश पर प्रशासनिक टीम ने परिवार से संपर्क कर जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराईं। जिलाधिकारी के मुताबिक परिवार को कांशीराम आवास, उज्ज्वला गैस कनेक्शन, बच्चों की मुफ्त शिक्षा और पेंशन समेत अन्य सरकारी योजनाओं से जोड़ा जा रहा है। प्रशासन ने जरूरी सामान भी उपलब्ध कराया है। परिवार ने मुख्यमंत्री और जिला प्रशासन का आभार जताया है। वहीं, प्रशासन का कहना है कि पात्र परिवारों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए कार्रवाई जारी रहेगी

Next Story
Share it