उत्तर प्रदेश में मौसम का कहर, 24 घंटे में 89 लोगों की मौत
उत्तर प्रदेश में आंधी, बारिश और बिजली गिरने की घटनाओं ने भारी तबाही मचाई है। पिछले 24 घंटों में राज्य के विभिन्न जिलों में 89 लोगों की मौत हो गई,...
उत्तर प्रदेश में आंधी, बारिश और बिजली गिरने की घटनाओं ने भारी तबाही मचाई है। पिछले 24 घंटों में राज्य के विभिन्न जिलों में 89 लोगों की मौत हो गई,...
उत्तर प्रदेश में आंधी, बारिश और बिजली गिरने की घटनाओं ने भारी तबाही मचाई है। पिछले 24 घंटों में राज्य के विभिन्न जिलों में 89 लोगों की मौत हो गई, जबकि दर्जनों लोग घायल हुए हैं। तेज आंधी, पेड़ गिरने, दीवार ढहने और बिजली गिरने की घटनाओं से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।
सबसे ज्यादा प्रभावित प्रयागराज रहा, जहां अलग-अलग घटनाओं में 17 लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा 20 जानवरों की भी मौत हुई, 16 मकान क्षतिग्रस्त हुए और 5 लोग घायल बताए जा रहे हैं। भदोही में 15, मिर्जापुर में 10, बदायूं में 5 और बरेली में 4 लोगों की मौत दर्ज की गई है।
अचानक बदले मौसम के कारण कई जिलों में बिजली के खंभे और पेड़ गिर गए, जिससे बिजली आपूर्ति और यातायात व्यवस्था बाधित हो गई। ओलावृष्टि और भारी बारिश से किसानों की फसलों को भी व्यापक नुकसान पहुंचा है।
घटनाओं का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की और राहत एवं बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को मृतकों के परिजनों को 24 घंटे के भीतर मुआवजा देने और घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं।





