दिल्ली: 24 नई अटल कैंटीन शुरू, उपराज्यपाल और CM ने किया भोजन

  • whatsapp
  • Telegram
दिल्ली: 24 नई अटल कैंटीन शुरू, उपराज्यपाल और CM ने किया भोजन
X




दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को राजधानी में 24 नई अटल कैंटीनों की शुरुआत की। कृष्णा नगर की नर्सरी बस्ती से डिजिटल माध्यम से इन कैंटीनों का उद्घाटन किया गया। इसके साथ ही दिल्ली में अटल कैंटीनों की कुल संख्या बढ़कर 70 हो गई है। उद्घाटन के बाद उपराज्यपाल, मुख्यमंत्री और अन्य अतिथियों ने कैंटीन में बैठकर आम लोगों के साथ भोजन किया। उपराज्यपाल ने कहा कि यह योजना गरीबों और जरूरतमंदों के लिए लाभकारी साबित हो रही है।

वहीं मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अटल कैंटीन को मेहनतकश और जरूरतमंदों को 5 रुपये में सम्मानजनक व पौष्टिक भोजन देने की पहल बताया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि भोजन की गुणवत्ता, पौष्टिकता और स्वाद में कोई कमी नहीं होनी चाहिए।

Next Story
Share it