आजमगढ़ में 25 हजार का इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार, लंबे समय से था फरार
आजमगढ़ जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दीदारगंज थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी गैंगस्टर...
आजमगढ़ जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दीदारगंज थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी गैंगस्टर...
आजमगढ़ जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दीदारगंज थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी गैंगस्टर आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो लंबे समय से फरार चल रहा था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जय कुमार गौतम के रूप में हुई है, जो ग्राम आमगांव, थाना दीदारगंज का निवासी है। वह अपने साथियों के साथ मिलकर संगठित गिरोह बनाकर वाहन चोरी और नकबजनी जैसी घटनाओं को अंजाम देता था।
उसकी गतिविधियों से क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ था। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज था और उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस ने सुघरपुर तिराहे के पास घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। आरोपी पर वाहन चोरी, गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं।





