मथुरा में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई—250 किलो खराब पनीर नष्ट, मिलावटखोरों पर कसा शिकंजा
मथुरा में खाद्य सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त नजर आ रहा है। Food Safety and Standards Authority of India के दिशा-निर्देशों के तहत खाद्य सुरक्षा एवं...

मथुरा में खाद्य सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त नजर आ रहा है। Food Safety and Standards Authority of India के दिशा-निर्देशों के तहत खाद्य सुरक्षा एवं...
मथुरा में खाद्य सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त नजर आ रहा है। Food Safety and Standards Authority of India के दिशा-निर्देशों के तहत खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) की टीम ने मंदिरों के आसपास मिलावटी खाद्य पदार्थों पर कार्रवाई तेज कर दी है, ताकि श्रद्धालुओं को शुद्ध मिठाइयां और डेयरी उत्पाद मिल सकें। सहायक आयुक्त धीरेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में टीम ने विभिन्न स्थानों पर छापेमारी करते हुए 10 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। ग्राम माण्ट और बाजना में करीब 250 किलो खराब पनीर को नष्ट कराया गया।
ओरगेनिका डेयरी के निरीक्षण के दौरान दूध, घी, मक्खन, पनीर, खोआ और क्रीम के नमूने लिए गए और अस्वच्छ हालत में रखे उत्पाद नष्ट कराए गए। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ज्ञानपाल सिंह की टीम ने जतिन डेयरी पर भी कार्रवाई की, जहां गंदगी और अवैध उत्पादन पाए जाने पर कारोबार बंद कराया गया और लाइसेंस निलंबित करने की प्रक्रिया शुरू की गई। अधिकारियों के अनुसार मिलावटखोरों के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा और नमूनों की जांच प्रयोगशाला में की जा रही है।





