कुशीनगर में एनएच-28 पर भीषण हादसा, तीन युवकों की मौत, चार गंभीर घायल

  • whatsapp
  • Telegram
कुशीनगर में एनएच-28 पर भीषण हादसा, तीन युवकों की मौत, चार गंभीर घायल
X



कुशीनगर जिले में एनएच-28 पर रविवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यह दुर्घटना हाटा नगरपालिका क्षेत्र में रॉयल मैरेज हाल के पास सुबह करीब तीन बजे हुई। तेज रफ्तार एक कार हाईवे पर खड़े ट्रेलर में पीछे से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोग बुरी तरह फंस गए। इस हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

मृतकों की पहचान नीतीश, अमन और हरीश के रूप में हुई है, जो हाटा नगरपालिका के अहिरौली तुलादास के निवासी बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहत-बचाव कार्य कर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Next Story
Share it