उत्तराखंड: रक्षाबंधन पर महिलाओं को 28-29 अगस्त तक बस यात्रा में मिलेगी मुफ्त सुविधा

  • whatsapp
  • Telegram
उत्तराखंड: रक्षाबंधन पर महिलाओं को 28-29 अगस्त तक बस यात्रा में मिलेगी मुफ्त सुविधा
X



रक्षाबंधन के पावन पर्व पर महिलाओं को राज्य सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। प्रदेश में 28 और 29 अगस्त को महिलाओं के लिए बस यात्रा पूरी तरह निःशुल्क रहेगी। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के इस निर्णय का स्वागत करते हुए इसे प्रदेश की बहनों के प्रति सरकार की संवेदनशील सोच, आत्मीयता और सम्मान का प्रतीक बताया। रुचि भट्ट ने कहा कि आमतौर पर एक दिन की सुविधा दी जाती थी, लेकिन मुख्यमंत्री ने बहनों के जाने और वापस लौटने की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए 2 दिनों की छूट दी है।

Next Story
Share it