बाढ़ एवं कटानरोधी कार्यो को हर हाल में 30 जून तक करें पूरा- डीएम
देवरिया। नवागत जिलाधिकारी जेपी सिंह ने बाढ़ एवं कटानरोधी कार्यो की स्वीकृत व निर्माणाधीन सभी कार्य परियोजनाओं को प्रत्येक दशा में माह जून तक...


देवरिया। नवागत जिलाधिकारी जेपी सिंह ने बाढ़ एवं कटानरोधी कार्यो की स्वीकृत व निर्माणाधीन सभी कार्य परियोजनाओं को प्रत्येक दशा में माह जून तक...
देवरिया। नवागत जिलाधिकारी जेपी सिंह ने बाढ़ एवं कटानरोधी कार्यो की स्वीकृत व निर्माणाधीन सभी कार्य परियोजनाओं को प्रत्येक दशा में माह जून तक अनिवार्य रुप से गुणवत्ता के साथ उसे पूर्ण किये जाने का सख्त निर्देश दिया है। उन्होने कहा है कि बरसात के पहले सभी परियोजनायें हर हाल में पूर्ण होनी चाहिए। इसमें किसी भी प्रकार की कोई शिथिलता किसी भी स्तर पर न हो, यह संबंधित विभाग सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी श्री सिंह रुद्रपुर तहसील अन्तर्गत बाढ एवं कटानरोधी कार्यो की दो कार्य परियोजनाये यथा पिडरा करनपुर तटबंध एवं गायघाट के निकट स्वीकृत कटानरोधी कार्यो का औचक निरीक्षण कर उक्त आशय के निर्देश दिया। जिलाधिकारी श्री सिंह सबसे पहले पिडरा करनपुर तटबंध के किमी0 2.740 से 3.190 ग्राम सिलहटा में 450 मीटर लम्बाई लागत 10.90 करोड की कंक्रीट जियो मैट्रेस तकनीक की पायलट परियोजना का निरीक्षण किया तथा उपस्थित ग्राम वासियो से संवाद कर कार्यो की हकीकत का फीडबैक लिया। ग्रामवासियो द्वारा कार्यो पर सन्तोष जताया गया।
अधिशासी अभियंता बाढ़ एन के जाडिया द्वारा बताया गया कि बोल्डर आदि गिरा कर कटान रोकने के लिए स्पर तैयार किए गए है। जिलाधिकारी ने लोगो से फीडबैक लेने के उपरान्त तटबंध के टाप की फिनिसिंग किए जाने के निर्देश दिए। बताया गया कि द्वाबा क्षेत्र के 52 गांव तथा इसके बाहर के 64 गांव इस बंधे से सुरक्षित होगें। जिलाधिकारी श्री सिंह इसके उपरान्त इस वर्ष की स्वीकृत गायघाट तटबंध के कटानरोधी कार्य स्थल का निरीक्षण किया। यह कार्य परियोजना 300 मीटर की लम्बाई में 12.34 करोड़ की लागत की स्वीकृत है। अधिशासी अभियंता बाढ द्वारा बताया गया कि बेसिक कार्य शुरु कर दी गयी है। अगले 10-15 दिनो में काफी कार्य देखने को मिलेगा। जिलाधिकारी ने कहा कि कार्यो को तेजी से कराया जाये। हर हाल में सभी कार्य परियोजना बरसात के पूर्व सुनिश्चित कर ली जाये। जिलाधिकारी के इस निरीक्षण के समय उप जिलाधिकारी रुद्रपुर संजीव कुमार उपाध्याय, सहायक अभियंता अशोक द्विवेदी, अपर अभियंता कृष्ण प्रकाश सहित क्षेत्रीय जन, ग्राम प्रधान सिलहटा व अन्य जुडे व्यक्ति मौजूद रहे।