लखनऊ अग्निकांड के बाद कानपुर में बड़ा एक्शन, 30 कोचिंग सेंटर सील
लखनऊ अलीगंज अग्निकांड के बाद कानपुर विकास प्राधिकरण (केडीए) ने सख्त कार्रवाई करते हुए बड़ा अभियान चलाया है। छापेमारी के दौरान मानकों के विपरीत...
X
लखनऊ अलीगंज अग्निकांड के बाद कानपुर विकास प्राधिकरण (केडीए) ने सख्त कार्रवाई करते हुए बड़ा अभियान चलाया है। छापेमारी के दौरान मानकों के विपरीत...
लखनऊ अलीगंज अग्निकांड के बाद कानपुर विकास प्राधिकरण (केडीए) ने सख्त कार्रवाई करते हुए बड़ा अभियान चलाया है। छापेमारी के दौरान मानकों के विपरीत संचालित 30 से अधिक कोचिंग सेंटर बिल्डिंगों को सील कर दिया गया है। कानपुर के काकादेव क्षेत्र में बड़े पैमाने पर कोचिंग सेंटर संचालित हो रहे हैं, जहां कई संस्थान आवासीय भवनों का व्यावसायिक उपयोग कर रहे थे। साथ ही अग्नि सुरक्षा और अन्य जरूरी मानकों की अनदेखी भी की जा रही थी। केडीए ने विशेष टीमें गठित कर जांच अभियान शुरू किया है। सचिव अभय पांडेय ने बताया कि नियमों का उल्लंघन करने वाले संस्थानों के खिलाफ यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
Next Story