सुवेंदु अधिकारी सरकार में 35 मंत्री आज लेंगे शपथ

  • whatsapp
  • Telegram
सुवेंदु अधिकारी सरकार में 35 मंत्री आज लेंगे शपथ
X




पश्चिम बंगाल में ऐतिहासिक जीत के बाद भाजपा सरकार के मंत्रिमंडल का दूसरा विस्तार आज होने जा रहा है। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली सरकार में 35 नए मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। यह भव्य शपथ ग्रहण समारोह आज सुबह 11 बजे कोलकाता के लोक भवन में आयोजित होगा। राज्यपाल आर. एन. रवि सभी नए मंत्रियों को उनके पद की शपथ दिलाएंगे। इस बात की जानकारी खुद मुख्यमंत्री ने बीते रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिए दी है।

पूर्ण मंत्रिमंडल में सभी समुदायों को प्रतिनिधित्व देने पर जोर है। सूत्रों के मुताबिक, पार्टी के कठिन दौर में संघर्ष करने वाले विधायकों को मंत्री पद मिल सकता है। मंत्रियों की संभावित सूची में तपस रॉय, स्वपन दासगुप्ता, शंकर घोष, शारद्वत मुखोपाध्याय, इंद्रनील खां, जगन्नाथ चट्टोपाध्याय, रुद्रनील घोष, अशोक डिंडा, उमेश राय, गार्गी दास घोष, मौमिता विश्वास मिश्रा, कुर्मी समाज के नेता राजेश महतो, संघ के करीबी दूधकुमार मंडल, मनोज उरांव, गौरीशंकर घोष, जुएल मुर्मू, दीपक बर्मन, मालती रावा राय तथा बिधानचंद्र कृषि विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र कल्याण चक्रवर्ती के नाम शामिल होने की संभावना है।

इससे पहले 9 मई को सुवेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी, जिसके साथ 5 अन्य वरिष्ठ नेताओं को भी मंत्री बनाया गया था। 294 सदस्यीय विधानसभा में स्पष्ट बहुमत हासिल कर भाजपा ने 15 साल के टीएमसी शासन का अंत किया है और अब एक पूर्ण कैबिनेट के साथ राज्य के कामकाज की शुरुआत होने जा रही है।

Next Story
Share it